सिंगर नेहा कक्कड़ की सिंगर बहन सोनू कक्कड़ ने X पोस्ट में लिखा है, "मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मैं अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ की बहन नहीं रही।" उन्होंने लिखा, "मेरा यह फैसला भावनाओं से जुड़ी अत्यंत पीड़ा का नतीजा है और मैं आज बहुत निराश हूं।"