सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर कनाडा में हुई फायरिंग
कनाडा में सोमवार को सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग की गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना की ज़िम्मेदारी जयपाल भुल्लर गैंग ने ली है और आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला व जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का ज़िक्र किया है। पुलिस के अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।