सिंगर मिलिंद और पत्नी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो, लगीं अलग होने की अटकलें
सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिससे दोनों के अलग होने की अटकलें लगी हैं। प्रिया के अकाउंट पर मिलिंद की तस्वीरें हैं, जबकि मिलिंद ने कई पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। 2022 में शादी के बाद दोनों मई 2025 में जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने थे।