सिंगर राहुल वैद्य को हुआ डेंगू, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
सिंगर राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी तस्वीर शेयर कर डेंगू होने की जानकारी दी है। तस्वीर में राहुल सिर पर पट्टी रखे नज़र आ रहे हैं और तस्वीर पर 104 डिग्री बुखार लिखा टैक्स्ट भी दिख रहा है। बकौल राहुल, वह गणेश चतुर्थी पर हर साल 5 दिनों के लिए भगवान गणपति की प्रतिमा को स्थापित करते हैं।