सिंगर शान ने बताया क्यों दिलजीत के म्यूज़िक कॉन्सर्ट्स के पीछे पागल हो रहे हैं भारतीय
गायक शान ने एक पॉडकास्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए भारतीयों के पागलपन को लेकर कहा है, "दिलजीत पंजाबी आर्टिस्ट हैं, पंजाबी मज़बूत समुदाय है...10,000-15,000 दर्शक आ जाते हैं।" उन्होंने कहा, "दिलजीत ऐक्टर भी हैं। उनके शोज़ लार्जर दैन लाइफ होते हैं।" बकौल शान, क्रिकेट भी टीवी पर बेहतर दिखता है लेकिन लोग लाइव देखने जाते हैं।