सिंगर सुनिधि चौहान ने 10 दिन में घटाया 5 किलो वज़न
सिंगर सुनिधि चौहान के फिटनेस ट्रेनर विराज सरमालकर ने बताया है कि सुनिधि ने 10 दिन में अपना 5 किलोग्राम वज़न कम किया है। 41-वर्षीय सुनिधि ने बताया कि वह रोज़ाना लगभग 16 घंटे उपवास रखती हैं और बाकी के 8 घंटे में ही सारा खाना खाती हैं। बकौल सुनिधि, वह रात 7.30 बजे के बाद कुछ नहीं खाती हैं।