सिंगर हनी सिंह ने अपने सबसे बकवास गाने का किया खुलासा, कहा- ये भी कोई गाना है?
सिंगर हनी सिंह ने 'द लल्लनटॉप' से बातचीत में अपने सबसे बकवास गाने का खुलासा किया है। उन्होंने बताया, "मैंने जो सबसे बेकार गाना लिखा, वह 'ब्लू है पानी पानी' है। ये भी कोई गाना है। ये क्या गाना है...बकवास है ये तो।" उन्होंने अपने अन्य गानों को लेकर कहा, "सच्ची बताऊं तो सारे गाने देखो...इनका कोई तुक है...सिर-पैर है?"