सिंगल महिलाओं को टोक्यो से जाने के लिए ₹5.87 लाख तक का वित्तीय प्रोत्साहन दे रही जापान सरकार
जापान ने राजधानी टोक्यो से ग्रामीण क्षेत्रों में रीलोकेट होने वालीं सिंगल महिलाओं को $7,000 (₹5.87 लाख) तक का वित्तीय प्रोत्साहन देने की पहल शुरू की है। बकौल सरकार, इससे शिक्षा/काम के लिए टोक्यो में महिलाओं के रहने के ट्रेंड का सामना किया जा सकेगा क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में सिंगल महिलाओं की संख्या घट गई है।