सिंगल हैं मलाइका अरोड़ा, राहुल विजय को नहीं कर रही हैं डेट
ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के फैशन स्टाइलिस्ट राहुल विजय को डेट करने की खबरों के बीच एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है, "मलाइका अरोड़ा सिंगल हैं और खुश हैं।" सूत्र ने आगे बताया, "राहुल विजय, मलाइका के बेटे अरहान के स्टाइलिस्ट हैं और इसलिए एक दोस्त हैं। यह अफवाह पूरी तरह से हास्यास्पद और अजीब है।"