सिंचाई और अधिक पानी के बिना लहलहा रही फसल; अमेरिकी किसान ने बताया 'ड्राई फार्मिंग' का तरीका
अमेरिका के ऑरिगन में किसान बिना सिंचाई के टमाटर, आलू, लहसुन और बीन्स जैसी फसलें उगा रहे हैं। करीब 40 साल से 'ड्राई फार्मिंग' कर रहे किसान मिट्टी में मौजूद नमी लंबे समय तक बनाए रखते हैं। इसके लिए सही मिट्टी, फसल और बीज बोने का तरीका अपनाया जाता है। पानी की कमी वाले इलाकों में यह उपयोगी विकल्प है।