सेंचुरी टेक्सटाइल्स ने ₹1,100 करोड़ में नुस्ली वाडिया से मुंबई में खरीदी 10 एकड़ ज़मीन
सेंचुरी टेक्सटाइल्स ऐंड इंडस्ट्री़ज़ लिमिटेड ने नुस्ली वाडिया (उद्योगपति) से मुंबई के वर्ली में लगभग 10 एकड़ लीज़होल्ड भूखंड को ₹1,100 करोड़ में खरीदा है। सौदे के तहत कंपनी के मौजूदा पट्टे को स्वामित्व अधिकारों में बदल दिया गया है। कंपनी ने बताया कि इस भूखंड पर रियल एस्टेट डेवलपमेंट से उसे ₹14,000 करोड़ के राजस्व की उम्मीद है।