सेंट्रलाइज़्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम हुआ शुरू, किसी भी बैंक-ब्रांच से निकाल सकेंगे पेंशन
ईपीएफओ ने सेंट्रलाइज़्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (सीपीपीएस) को मंज़ूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस बदलाव के बाद पेंशनर्स को देश में कहीं भी किसी भी बैंक, किसी भी शाखा से अपनी पेंशन को निकालने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। सीपीपीएस को देश के सभी 122 रीजनल ईपीएफओ दफ्तरों में लागू किया गया है।