सेंट्रल बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 33% बढ़कर ₹1,169 करोड़ हुआ, आय भी बढ़ी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33% बढ़कर ₹1,169 करोड़ हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹880 करोड़ रहा था। बैंक ने बताया कि उसकी कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में ₹10,374 करोड़ रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹9,500 करोड़ थी।

Load More