सेंट लूसिया की ऐथलीट ने ओलंपिक्स में 100 मी दौड़ में 10.72 सेकंड समय के साथ जीता गोल्ड
सेंट लूसिया की ऐथलीट जूलियन अल्फ्रेड ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 10.72 सेकंड समय के साथ दौड़ को पूरा किया और अमेरिका की शा'कैरी रिचर्डसन को हराया। रिचर्डसन ने 10.87 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। अमेरिका की मेलिसा जेफरसन ने 10.92 सेकंड में दौड़ पूरी की।