स्टेशन पहुंचने पर इस तरह छूट जाए ट्रेन तो आपको भी मिल सकता है मुआवज़ा, जानिए पूरा मामला
गाज़ियाबाद के उपभोक्ता फोरम ने रेलवे को एक यात्री को ₹7,000 मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। यात्री के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 को वह परिवार के साथ गाज़ियाबाद स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का इंतज़ार करता रहा और इस बीच बगैर किसी अनाउंसमेंट के ट्रेन प्लैटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हो गई।