सैंटनर ने दर्ज किया अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा
न्यूज़ीलैंड के स्पिनर मिचल सैंटनर ने शुक्रवार को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़ा (53/7) दर्ज किया। सैंटनर ने पुणे टेस्ट में भारत की पहली पारी में यह उपलब्धि हासिल की। सैंटनर के 7 विकेटों की मदद से न्यूज़ीलैंड ने भारतीय टीम को पहली पारी में 156-रन पर ऑल-आउट कर दिया। न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 259-रन बनाए थे।