सांड ने 18 वर्षीय छात्र पर राजस्थान में हमला कर सीने में घोंप दी सींग, टूटी पसलियां
सीकर (राजस्थान) में शुक्रवार शाम ट्यूशन से लौट रहे 18-वर्षीय छात्र ने बाइक से सांड को टक्कर मार दी जिसके बाद सांड ने उस पर हमला कर दिया। छात्र के पिता के अनुसार, सांड ने बेटे के सीने में 2-3 इंच अंदर अपने सींग घुसा दिए जिससे उसकी 3 पसलियां टूट गईं। फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज जारी है।