सैंडपेपर इस्तेमाल का पता पूरी टीम को होने के ख्वाज़ा के दावे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी प्रतिक्रिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के बॉल टेंपरिंग मामले की जांच का बचाव किया है। उस्मान ख्वाज़ा ने दावा किया था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के सभी खिलाड़ियों को सैंडपेपर से गेंद से छेड़छाड़ की जानकारी थी। इसपर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि उसे दी गई सभी संबंधित जानकारियों पर विचार किया गया था और वह जांच के निष्कर्षों से संतुष्ट है।