सिंदूर खेला के दौरान शर्लिन ने की रानी मुखर्जी के पैर छूने की कोशिश, उन्होंने रोका
मुंबई में शनिवार को नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में सिंदूर खेला के दौरान शर्लिन चोपड़ा ने अभिनेत्री रानी मुखर्जी के पैर छूने की कोशिश की जिसके बाद रानी ने पीछे हटते हुए उन्हें रोका। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में रानी मुखर्जी और शर्लिन चोपड़ा एक-दूसरे को सिंदूर लगाते नज़र आ रही हैं।