ओडिशा में खौफनाक सड़क हादसा, 2 ट्रेलरों की टक्कर; ज़िंदा जले दोनों गाड़ियों के ड्राइवर
ओडिशा के सुंदरगढ़ ज़िले में रविवार को 2 ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और केबिन में फंसे दोनों गाड़ियों के ड्राइवर ज़िंदा जल गए। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों मृतक बिहार के निवासी बताए जा रहे हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।