सिंधु जल संधि के निलंबन का स्वागत करते हैं लेकिन हम पानी कहां संग्रहित करेंगे?: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को शरण दी जाती है, सरकार को बिना संकोच के कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "हम सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का स्वागत करते हैं लेकिन सवाल है कि पानी कहां संग्रहित करेंगे? केंद्र सरकार जो भी निर्णय लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।"