सिंधु जल संधि पर निकाय के फैसले को भारत ने किया खारिज़, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
भारत ने सोमवार को सिंधु जल संधि से जुड़े कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन के एक फैसले को खारिज़ कर दिया और इस निकाय को 'अवैध रूप से गठित' बताया। भारत ने कहा, "निकाय का भारत के संप्रभु फैसलों पर निर्णय देने का कोई अधिकार नहीं है...अब/भविष्य में इसके फैसलों का भारत द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"