सिंधु नदी का पानी रोकने के लिए 2 स्टोरेज यूनिट बना रहा भारत: संधि निलंबित होने के बाद पूर्व CWC चीफ
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के पूर्व चेयरमैन एके बजाज ने कहा है कि सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत सिंधु नदी के पानी को इकट्ठा करने के लिए 2 स्टोरेज यूनिट बना रहा है। उन्होंने कहा कि निलंबन से दो साल पहले ही भारत ने संधि पर दोबारा चर्चा के लिए योजना बनाई थी।