सिंधिया के सामने शख्स ने कहा- 'रोड नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे'; मंत्री की प्रतिक्रिया हुई वायरल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को गुना (एमपी) में अपना काफिला रोकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान एक शख्स ने उनसे सड़क बनवाने की अपील करते हुए कहा, "समय पर सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं देंगे।" इस पर सिंधिया ने उसे उंगली दिखाते हुए कहा, "यह भाषा मेरे साथ कभी प्रयोग मत करना।" यह वीडियो वायरल हो गया है।