सिंधिया ने इवेंट में रोबोटिक कुत्ते से की बात, X पर लिखा- मेरे नए दोस्त रॉकी से मिलिए
टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) टेक इवेंट में 5जी संचालित एक रोबोटिक कुत्ते से बातचीत की जिसका वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया है। सिंधिया ने वीडियो के साथ लिखा, "मेरे नए दोस्त रॉकी से मिलिए, यह अधिकारियों को समय पर अलर्ट भेजकर आग लगने जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने में मदद कर सकता है।"