सांप और गुब्बारा...जेंडर रिवीलिंग का यह तरीका देखकर आप दंग रह जाएंगे
एक अमेरिकी शख्स द्वारा सांप और गुब्बारे की मदद से अपने बच्चे का जेंडर रिवील किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। शख्स ने मुंह में फूला हुआ गुब्बारा दबाकर सामने मेज़ पर मौजूद सांप को उकसाकर गुब्बारे पर हमला करने दिया। इसके बाद जैसे ही सांप गुब्बारे को डसता है गुब्बारे से गुलाबी कंफेटी निकलती है।