सांप के काटने के बाद उसे लेकर यूपी में अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर से बोला- इसी ने काटा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक शख्स द्वारा कोबरा को डिब्बे में बंदकर अस्पताल ले जाने का मामला सामने आया है। शख्स को कथित तौर पर कोबरा ने काट लिया था। इसके बाद वह उसे डिब्बे में अस्पताल लेकर पहुंचा और टेबल पर रखकर डॉक्टर से बोला, "इसी ने काटा है...बचा लीजिए।" बकौल रिपोर्ट्स, शख्स की हालत स्थिर है।