सांप के काटने पर UP में भाइयों ने युवक को जड़े 150+ थप्पड़, डॉक्टर ने कहा था 'सोया तो मर जाएगा'
हरदोई (यूपी) में मंगलवार रात सांप के काटने पर एक युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे उसके 2 भाइयों ने गाल पर 150+ थप्पड़ मारकर उसे जगाए रखा। दरअसल, डॉक्टरों ने कहा था कि सोने पर उसकी जान जा सकती है। बकौल डॉक्टर, काटने वाले सांप का पता ना चल पाने पर 20 एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर युवक की जान बचाई गई।