गुरु तेग बहादुर अस्पताल (दिल्ली) के मेडिसिन यूनिट हेड डॉक्टर अमितेश अग्रवाल ने बताया है कि ज़हरीले सांप के काटने पर उसका ज़हर लसिका और खून में पहुंचता है और इनके ज़रिए ये मस्तिष्क के केंद्रों तक पहुंचता है। बकौल अग्रवाल, ये ज़हर धीरे-धीरे खून जमा देता है जिससे दिल के आसपास के ऊतक खत्म हो जाते हैं।