सांप के कारण यूएस में गुल हुई 12,000 घरों की बिजली
वर्जीनिया (अमेरिका) में हाल ही में सांप के कारण लगभग 12,000 घरों की बिजली गुल हो गई। दरअसल, सांप हाई-वोल्टेज वाले एरिया में घुसकर ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गया था। बिजली गुल होने की रिपोर्ट के डेढ़ घंटे के भीतर प्रभावित घरों की बिजली बहाल हुई और इसके लिए ज़िम्मेदार सांप की प्रजाति की पहचान नहीं हो पाई है।