सांप को रस्सी की तरह संभालती लड़की का वीडियो आया सामने, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की रस्सी की तरह एक सांप को अपने हाथ में उठाकर संभालती नज़र आ रही है। वीडियो को X पर @Rawat_1199 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट कर लिखा, "मुझे तो देख-देख कर डर लग रहा है।"