सेंसेक्स 1000 अंक उछला, इन 5 कारणों से आई तेज़ी; निवेशकों की संपत्ति ₹6 लाख करोड़ बढ़ी
सेंसेक्स सोमवार को 1000+ अंक चढ़कर 79,597.57 पर पहुंच गया। शेयर बाज़ार में तेज़ी के कारण 'बैंक के शानदार तिमाही नतीजे', 'विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी', 'अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता में उम्मीद', भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड समझौता पर उम्मीद' और 'भारतीय रुपए में मज़बूती' रहे। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप ₹6 लाख करोड़ तक बढ़ गया।