सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का तो निफ्टी 24290 के नीचे हुआ बंद, आज क्यों गिरा शेयर बाज़ार?
भारतीय शेयर बाज़ार सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 281.09 अंक टूटकर 77,728.16 और Nifty50 भी 78.35 अंक फिसलकर 24,287.65 के स्तर पर आ गया या। माना जा रहा है कि आईटी स्टॉक्स में बिकवाली, मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में बढ़ोतरी और जियो-पॉलिटिकल टेंशन बने रहने के कारण शेयर बाज़ार लुढ़क गया।