भारतीय शेयर बाज़ार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को तेज़ी के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 308.49 अंक (0.42%) बढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 116.35 अंक (0.51%) उछलकर 23,053.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज ट्रेंट के शेयर 5% से अधिक, इंडिगो 4%, इन्फोसिस 3.37% और एनटीपीसी 2.23% की बढ़त के साथ बंद हुए।