सेंसेक्स 500+ अंक उछला; रिलायंस और FMCG शेयरों के दम पर निफ्टी भी 23,400 के करीब
सेंसेक्स बुधवार को 500 अंक से ज़्यादा चढ़कर 74,457 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 23,400 के करीब कारोबार करता दिखा। बाज़ार की तेज़ी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया समेत अन्य FMCG शेयरों के साथ बैंकिंग शेयरों का बड़ा योगदान रहा। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव दिखा और निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1% से ज़्यादा फिसल गया।