शेयर बाज़ार में आज 905 अंक की तूफानी तेज़ी के पीछे अमेरिकी फेडरल रिज़र्व का ब्याज दरों पर फैसला, विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी और तकनीकी रिकवरी प्रमुख वजहें रहीं। FPIs ने ₹872 करोड़ और DIIs ने ₹643 करोड़ की खरीदारी की। वहीं, निफ्टी के 22,500-22,600 स्तरों पर मजबूत सपोर्ट से भी बाज़ार को सहारा मिला।