सेंसेक्स और निफ्टी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, बीएसई पर 198 शेयरों में लगा लोअर सर्किट
मंगलवार सुबह को बीएसई का सेंसेक्स 374 अंक चढ़कर 77,366.77 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और निफ्टी ने भी 113.45 अंक चढ़कर अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर 23,579.05 छुआ। वहीं, इस रिकॉर्ड तेज़ी के बीच सुबह 11:37 बजे तक सेंसेक्स पर 198 शेयर लोअर सर्किट स्तर पर थे जबकि 317 शेयर अपर सर्किट पर कारोबार कर रहे थे।