सेंसेक्स के 1000+ अंक टूटकर बंद होने के बीच आज किन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक टूटे?
सेंसेक्स शुक्रवार को 1017.23 अंक लुढ़ककर 81,183.93 अंक और निफ्टी 292.95 अंक गिरकर 24,852.15 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान एसबीआई (-4.40 %), आईसीआईसीआई बैंक (-2.09%), एनटीपीसी (-2.08%), एचसीएल टेक (-1.95%), रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (-1.92%), टाटा मोटर्स (-1.87%), आईटीसी (-1.86%) और ऐक्सिस बैंक (-1.83%) के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही। वहीं, बजाज फाइनेंस (+1.03%) के शेयरों में सर्वाधिक तेज़ी रही।