सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट के बीच किन शेयरों में रही तेज़ी?
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 941.88 अंक टूटकर 78,782.24 पर बंद हुआ और इस दौरान सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स पर सोमवार को महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचसीएल, इन्फोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेज़ी रही। वहीं, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस, सनफार्मा और एनटीपीटी के शेयर सर्वाधिक लुढ़के।