सेंसेक्स के 80,000 के पार पहुंचने के बीच किन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक चढ़े व लुढ़के?
4 महीने में पहली बार सेंसेक्स बुधवार को 80,000 के ऊपर बंद हुआ। इस बीच सर्वाधिक तेज़ी एचसीएल (7.72%), टेक महिंद्रा (4.63%), टाटा मोटर्स (4.59%), इन्फोसिस (3.69%), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (3.56%) और टीसीएस (2.84%) के शेयर में दिखी। वहीं, सर्वाधिक गिरावट एचडीएफसी (-1.98%), कोटक बैंक (-1.80%), एसबीआई (-1.11%), ऐक्सिस बैंक (-0.87%) और आईटीसी (-0.68%) के शेयरों में दर्ज हुई।