सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.36 लाख करोड़ घटा
भारतीय शेयर बाज़ार में बीते सप्ताह देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से 6 के बाज़ार पूंजीकरण में ₹1.36 लाख करोड़ से ज़्यादा की गिरावट आई। सर्वाधिक गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज़ में हुई जिसका बाज़ार पूंजीकरण ₹34,711 करोड़ कम होकर ₹18.51 लाख करोड़ रह गया है। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस के बाज़ार मूल्य में भी गिरावट हुई।