सेंसेक्स ने लगाई 350+ अंकों की छलांग, मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी
उतार-चढ़ाव के बीच गुरूवार को शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 373 अंक उछलकर 78,954 पर जबकि निफ्टी 11 अंक बढ़कर 24,636 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 30 में शामिल 30 में से 14 कंपनियां हरे निशान में बंद हुईं। वहीं, BSE पर सूचीबद्ध 190 से ज़्यादा कंपनियों के शेयर आज 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।