सेंसेक्स में 443 अंकों के उछाल के बाद एक दिन में ₹4 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 443.46 अंक चढ़कर 79,476.19 अंक पर बंद हुआ जिसके बाद निवेशकों की संपत्ति एक दिन में करीब ₹4 लाख करोड़ बढ़ गई। टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस व इन्फोसिस सहित सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। वहीं, एनएसई का निफ्टी 131.35 अंक चढ़कर 24,141.95 पर बंद हुआ।