सेंसेक्स में भारी गिरावट के चलते निवेशकों के 1 घंटे में ₹13 लाख करोड़ हुए स्वाहा
भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को भारी गिरावट दिखी और सेंसेक्स करीब 1700 अंक टूट गया जिसके चलते निवेशकों के करीब 1 घंटे में ₹12.7 लाख करोड़ डूब गए। यह गिरावट मिडल ईस्ट में बढ़ते युद्ध, होर्मुज़ स्ट्रेट के आसपास के संघर्ष और डॉलर के मुकाबले रुपए के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचने के बीच आई है।