सेंसेक्स में भारी गिरावट के बाद भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां कौनसी हैं?
सेंसेक्स में मंगलवार को 930.55 अंकों की गिरावट आई और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹9,19,374.52 करोड़ घटकर ₹4,44,45,649.22 करोड़ रह गया। इस गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ₹18.18 लाख करोड़ पूंजीकरण के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, एचयूएल, आईटीसी और एलआईसी का स्थान है।