सेंसेक्स में 2400 अंक की भारी गिरावट से 15 मिनट में निवेशकों के ₹12,31,091 करोड़ हुए स्वाहा
सोमवार को बाज़ार खुलने के पहले 15 मिनट में ही सेंसेक्स के 2,400 अंक गिरने से निवेशकों को ₹12,31,091.17 करोड़ का नुकसान हुआ। शुक्रवार को बाज़ार बंद होने पर निवेशकों की संपत्ति ₹4,49,35,447.22 करोड़ थी जो सोमवार सुबह 9:50 बजे तक घटकर ₹4,37,04,356.05 करोड़ रह गई। ब्रेंट क्रूड वायदा बढ़कर लगभग $114/बैरल होने के चलते सेंसेक्स में भारी गिरावट आई।