सांसदी छोड़कर क्या बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान? क्या बोले जीजा अरुण भारती
केंद्रीय मंत्री व एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के जीजा व सांसद अरुण भारती ने सोमवार को कहा, "बिहार की जनता चाहती है कि चिराग को बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाए। अगर पार्टी का आदेश हुआ तो वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।" उन्होंने कहा, "गठबंधन के बड़े नेता तय करेंगे कि मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा।"