सांसद इंजीनियर रशीद को तिहाड़ जेल में परेशान कर रहे हैं HIV पॉज़िटिव किन्नर: उनकी पार्टी
टेरर फंडिंग केस में तिहाड़ जेल (दिल्ली) में बंद बारामूला से सांसद इंजीनियर रशीद की पार्टी एआईपी का दावा है कि जेल में रशीद को किन्नर परेशान कर रहे हैं और उन्होंने उनपर जानलेवा हमला किया है। एआईपी ने सुरक्षा की गारंटी की मांग करते हुए कहा कि जानबूझकर कश्मीरियों की बैरकों में एचआईवी पॉज़िटिव किन्नरों को रखा गया है।