सांसद इकरा ने तीन तलाक को अपराध में डालने का किया विरोध, कहा- महिलाओं को फायदा नहीं मिला
सपा की सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में डालने का विरोध किया है। उन्होंने कहा, "यह एक सिविल मामला है और सिविल विवाद के लिए किसी को अपराधी बनाना या कानूनन सज़ा देना सही नहीं है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी कहती है कि इससे महिलाओं को फायदा हुआ लेकिन ऐसा नहीं है।"