सांसद की बेटी ने चेन्नई में बीएमडब्ल्यू कार से शख्स को कुचला, गिरफ्तारी के बाद मिली ज़मानत
आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद बी मस्थान राव की बेटी माधुरी ने सोमवार को चेन्नई में अपनी बीएमडब्ल्यू कार से सूर्या नामक 21-वर्षीय पेंटर को कथित तौर पर कुचल दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूर्या कथित तौर पर नशे में फुटपाथ के पास सड़क पर लेटा था। माधुरी को गिरफ्तारी के बाद ज़मानत मिल गई।